पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News 25 People Who Came To Thailand One Returned From America One From Australia 7 People Not Found

थाईलैंड जाकर आए 25 लोग, एक अमेरिका तो एक ऑस्ट्रेलिया से लौटा, 7 लोग नहीं मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में 27 लोग विदेश से रतलाम आए हैं। कोरोना वायरस के खतरे के बीच पहला मौका है जब शहर में एक साथ इतने लोग विदेश से आए हैं। ऐसे में सूचना मिलने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया। अधिकारी एक-एक शख्स को ढूंढने में लगे हैं। अब तक 22 लोगों तक ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच सके हैं।

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूची मिली है कि जिले में 27 लोग विदेश से आए है। इनमें से थाइलैंड से 25 तो अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से आए एक-एक लोग शामिल हैं। थाईलैंड जाने वाले मोबाइल कंपनी की तरफ से टूर पर गए थे। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से लौटे लोगों को ढूंढने में जुटी है। एपेडेमियोलॉजिस्ट प्रमोद प्रजापति ने बताया इन लोगों में एक-एक बाजना, सैलाना, शिवगढ़, व कुछ जावरा व आलोट के हैं। हालांकि, अभी सात लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस की मदद से उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। नाम व नंबर दे दिए हैं।

सेहत ठीक :- बुधवार को एक महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना की आशंका मंे भर्ती किया था। वह 14 दिन के आइसाेलेशन में है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा सेहत में सुधार है।

खबरें और भी हैं...