पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2500 शिक्षकों को 11 दिन गुजरने के बाद भी नहीं मिल पाया वेतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदिम जाति कल्याण विभाग के 2500 शिक्षकों को महीने के 11 दिन गुजरने के बाद भी वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को बगैर वेतन के होली मनाना पड़ी है। जिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। उनमें सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, माध्यमिक शिक्षक, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं।

मप्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश माथुर ने बताया हर महीने की पांच तारीख तक वेतन मिल जाता है लेकिन इस बार फरवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे इस बार बगैर वेतन के होली मनाना पड़ी है। कई लोगों ने हाउस लोन, वाहन लोन ले रखा है। ऐसे में यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो पैनाल्टी चुकाना पड़ेगी। विभाग के अधिकारियों को बताते हैं तो जवाब मिलता है, जल्द वेतन मिल जाएगा। लेकिन कब इसका जवाब अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं। शिक्षक संघ ने जल्द ही कर्मचारियों को वेतन जारी करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...