पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रनिंग स्टाफ के 350 कर्मी नहीं डाल पाएंगे वोट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेसी बैंक के महिला व पुरुष डायरेक्टर पद के चुनाव में रनिंग स्टाफ के 350 से ज्यादा कर्मचारी वोट नहीं डाल पाएंगे। वजह, मतदान वाले दिन रतलाम, इंदौर, उज्जैन, नागदा, महू मुख्यालय से ड्राइवर, सहायक ड्राइवर, गार्ड, लोको इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर होने से मंडल से बाहर चले जाएंगे। वहीं चुनाव की नियमावली में सीक्रेट बैलेट का प्रावधान नहीं है। चुनाव में 26 मार्च को मंडल के 33 केंद्रों पर मतदान होगा।

तिवारी आज जारी करेंगे घोषणा पत्र - जेसी बैंक चुनाव में पहला घोषणा-पत्र रविवार दोपहर 1 बजे स्वतंत्र उम्मीदवार अशोक तिवारी जारी करेंगे। उधर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ समर्थित उम्मीदवारों ने इस तरह के कोई प्रयास नहीं किए हैं।

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार शनिवार को रंगपंचमी मनाने की बजाए जनसंपर्क में लगे रहे। वेरे एम्पलाइज यूनियन समर्थित सुनील चतुर्वेदी और रंजीता वैष्णव ने चंदेरिया, चित्तौड़गढ़, शंभुपुरा, निंबाहेड़ा में जनसंपर्क किया। निर्दलीय अशोक तिवारी ने मेघनगर, दाहोद, दाहोद वर्कशॉप में जाकर रेलकर्मियों से मुलाकात की।

जेसी बैंक चुनाव

खबरें और भी हैं...