पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असावती में 40 हजार कीमत की शराब जब्त, भाजपा नेता गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की रात में एसपी स्क्वॉड ने ग्राम असावती में दो जगह दबिश देकर करीब 40 हजार रुपए कीमती अवैध शराब जब्त की। भाजपा नेता व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा फरार है।

होली की रात करीब 10.30 बजे एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव बल के साथ रतलाम से ग्राम असावती पहुंचे। भाजपा नेता राजेंद्रसिंह देवड़ा के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। आवाज दी कि ‘खमा घणी होकम। पहचाना नहीं क्या। अंदर से आवाज आई, हां पहचान लिया।’ फिर बाहर से पुलिसकर्मियों ने कहा पानी नहीं पिलाओगे क्या। यह सुनकर राजेंद्रसिंह ने दरवाजा खोला तो पुलिस टीम ने घर में घुसकर तलाशी लेना शुरू कर दी। व्हिीस्की, बियर समेत अन्य ब्रांडेड 66 लीटर शराब जब्त कर राजेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया और असावती पुलिस चौकी ले गए। पूछताछ में राजेंद्रसिंह ने शराब ग्राम तालीदाना निवासी गजेंद्रसिंह राजपूत से खरीदना बताई। पुलिस ने गजेंद्रसिंह को भी आरोपी बनाया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के लिए राजेंद्रसिंह को दो दिन की रिमांड पर लिया। गुरुवार को रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी रात पुलिस टीम ने असावती में ही सोनू पिता मुकेश चौधरी के यहां भी दबिश दी। घर के बाहर तीन पेटी शराब थी, जिसे जब्त कर सोनू को गिरफ्तार किया। रिंगनोद थाना प्रभारी निमेष देशमुख ने बताया एसपी की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है। अब असावती चौकी प्रभारी रघु कोकोड़े इसकी जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...