दुकान से 70 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रतलाम | नामली पुलिस ने सेजावता रोड पर पंक्चर बनाने की दुकान से 70 लीटर डीजल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांगरोद चौकी प्रभारी (पीएसअाई) वेदप्रकाश साहू ने बताया सूचना मिलने पर आरोपी राजेश मालवीय दुकान पर चेकिंग की। दुकान में 70 लीटर डीजल मिला। दुकानदार राजेश मालवीय निवासी बांगरोद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।