पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News 799 Houses Incomplete If Not Completed In 18 Days No Further Installment Will Be Available Case Filed In Court For Recovery

799 मकान अधूरे, अगर 18 दिन में पूरे नहीं किए तो आगे की किस्त नहीं मिलेगी, वसूली के लिए कोर्ट में लगाए केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले तीन साल में जिले में 799 पीएम आवास किस्त जारी होने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। इन्हें नोटिस देकर दी गई किस्त का काम 31 मार्च तक पूरा करने के लिए कहा है। यदि काम पूरा नहीं होता है तो आगे की किस्त नहीं दी जाएगी वहीं दिए गए रुपए की वसूली भी होगी। नोटिस देने के साथ इन लोगों के खिलाफ तहसील कोर्ट में जिपं ने प्रकरण भी लगा दिए हैं। तहसील कोर्ट द्वारा 31 मार्च तक काम पूरा करने के लिए समझाया जा रहा है।

कब, कितने आ‌वास स्वीकृत और नहीं बने
वर्ष स्वीकृत बन गए अधूरे

2016-2017 8881 8564 317

2017-2018 10048 9781 267

2018-2019 12437 12222 215

2019-2020 9738 3494 6244

आवास अधूरे - इस साल 2019-2020 में जिले में 9738 आ‌वास स्वीकृत हुए, इसमें से 3494 ही पूरे हो पाए हैं। 6244 आवास नहीं बन पाए हैं। इसमें से पहली किस्त 9332, दूसरी किस्त 8288, तीसरी किस्त 5663 और चौथी किस्त 1376 लोगों को जारी हो चुकी है।

दो किस्तें मिलीं पर छत नहीं भरी, 31 तक काम पूरा नहीं तो होगी वसूली
वसूली लिए प्रकरण लगाए कोर्ट में-
महेश चौबे, जिला नोडल अधिकारी, पीएम आवास

पलसोड़ी के भीमा भगोरा ने 40-40 हजार रुपए की दो किस्त ले ली लेकिन छत नहीं भरी है। पहले छत भरने तक के लिए 40-40 हजार रुपए की दो किस्त मिलती थी। प्रशासकीय समिति प्रभारी प्रभारी सरपंच विकास पारगी ने बताया भीमा को तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। अब तो जिपं ने भी 31 मार्च तक काम पूरा नहीं करने पर आगे की किस्त नहीं देने के साथ दी गई किस्त वसूली का नोटिस दिया है।

खबरें और भी हैं...