पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News 8 Lane Expressway One And A Half Meter To Three Meters Base 6 Feet High Wall Will Also Be Built On Both Sides

8 लेन एक्सप्रेस-वे : डेढ़ से तीन मीटर का आधार बनना शुरू, दोनों ओर 6 फीट ऊंची दीवार भी बनेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

100 मीटर के एक्सप्रेस-वे में 30-30 मीटर का दोनों तरफ रोड रहेगा

दोनों तरफ 30-30 मीटर की रोड रहेगी, जिसमें 4-4 लेन रहेंगे। बीच में 20 मीटर का डिवाइडर रहेगा। दोनों तरफ 10-10 मीटर की जगह में शोल्डर, सॉफ्ट शोल्डर, ड्रेन व यूटीलिटी डक्ट बनाई जाएगी।

90 फीसदी मुआवजा
भी बंट गया


केपीएस चौहान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर-एक्सप्रेस-वे

अर्थवर्क का काॅम्पेक्शन टैक्स करते एनएचएआई के इंजीनियर।

एक्सप्रेस-वे आंकड़ों में

245 किमी हिस्सा मप्र से गुजरेगा

3 जिले शामिल हैं प्रदेश के, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ

1250 किमी लंबा बनेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे

200 गांवों में से गुजरेगा प्रदेश के

7 एक्जिट पाॅइंट रहेंगे प्रदेश में

3 एक्जिट पाॅइंट रहेंगे रतलाम में

3 एक्जिट पाॅइंट मंदसौर में

1 एक्जिट पाॅइंट झाबुआ में

120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार की डिजाइन का बनेगा रोड

91 किमी रोड गुजरेगा रतलाम से

102 किमी रोड गुजरेगा मंदसौर से

52 किमी रोड गुजरेगा झाबुआ से

9 दिसंबर 2021 तक पूरा होगा एक्सप्रेस-वे

झाड़ियां हटाकर और गड्ढे भरकर मैदान समतल कर दिए

झाड़ियां हटाकर, गड्ढे भरकर मैदान समतल कर दिए गए हैं। अब डेढ़ से तीन मीटर ऊंचाई का अर्थवर्क किया जा रहा है। इस पर आधा मीटर (500 एमएम) का सबग्रेड किया जाएगा, इसमें गिट्‌टी, मुरम बिछाई जाएगी। फिर 250 एमएम का सबबेस जीएसबी (ग्रेनुअल सब बेस) किया जाएगा। इस पर 250 एमएम तक सुपर क्वालिटी मुरम बिछाई जाएगी। इसके बाद 250 एमएम (मिलीमीटर) का डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मेकेडम) किया जाएगा, इसमें गिट्‌टी व बजरी पानी में मिक्स कर पेस्ट बनाकर बिछाई जाएगी। इस पर 40 एमएम का बिटुमिन कांक्रीट किया जाएगा और आखिरी में 50 एमएम का परपेचुअल बिटुमन (डामर) किया जाएगा। इस तरह 8लेन एक्सप्रेस-वे तैयार होगा।

़़भास्कर संवाददाता | रतलाम

8 लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जगह समतल करने के बाद अब इसका आधार (अर्थवर्क) बनाना शुरू कर दिया है। इसमें डेढ़ से तीन मीटर ऊंचाई तक मिट्‌टी बिछाई जा रही है। इसके बाद सब ग्रेड, सब बेस, डब्ल्यू एमएम, बिटुमिन कांक्रीट और फिर आखिरी में परपेचुअल बिटुमन किया जाएगा। 100 मीटर के इस डामर रोड के आसपास 6-6 फीट ऊंची दीवार भी बनाई जाएगी। यह दिसंबर 2021 में बनकर तैयार होगा।

तीन जिलों में 166 हेक्टेयर जमीन का रास्ता साफ, अभयारण्य की 50 हेक्टेयर का हल भी जल्द निकलेगा : प्रदेश के तीन जिलों में से निकलने वाले इस एक्सप्रेस-वे में 216 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की आने से काम अटका था। इसमें से 166 हेक्टेयर की वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी देते ही इन पर भी काम शुरू हो गया है। खरमोर अभयारण्य से 4 किमी दूरी की 50 हेक्टेयर जमीन को भी जल्द अनुमति मिल जाएगी तो यहां भी काम शुरू हो जाएगा।
खबरें और भी हैं...