बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बालक घायल
ग्राम दंतोड़िया में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रहा 8 वर्षीय बालक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में दिव्यांश पिता राकेश पाटीदार (8) निवासी दंतोड़िया को हाथ-पैर में चोट लगी। जिला अस्पताल के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक भगा ले गया।