पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीमच के 800 किसानों ने दिए अफीम फसल हंकाई के आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आवेदन करने को 3 दिन की मोहलत बढ़ी

नारकोटिक्स विभाग ने अफीम फसल हंकवाने का आवेदन करने में की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। अब प्रभावित किसान 13 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। नारकोटिक्स ब्यूरो के पास अब तक नीमच, मंदसाैर व रतलाम जिले के 2512 किसानों ने आवेदन दिए हैं। इसमें करीब 800 किसान नीमच जिले के हैं। अधिकारियों के मुताबिक 13 मार्च को अंतिम स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्राप्त अावेदनाें की जांच के बाद नारकोटिक्स अधिकारियों टीम खेताें में पहुंचेगी अाैर फसल हंकाई की जाएगी।

नारकोटिक्स विभाग ने मौसम व अन्य कारणों से जिन किसानों के खेतों में अफीम फसल प्रभावित हुई उनसे हंकाई के लिए 10 मार्च तक आवेदन मांगे थे। सोमवार तक तीनाें जिले में 2512 किसानाें ने अावेदन जमा किए। इस बार विभाग ने तीनाें जिले में 31 हजार अफीम पट्‌टे जारी किए थे। इसमें 6 अाैर 8 आरी के पट्टे भी शामिल थे। डीएनसी दफ्तर में 13 मार्च तक मिलने वाले आवेदनों की समीक्षा के बाद निश्चित तारीख तय कर विभागीय निगरानी में अफीम फसल की हंकाई कर नष्ट किया जाएगा। डीएनसी प्रमोदसिंह ने बताया 13 मार्च अंतिम दिन है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...