पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News A Student Of Class 10 Who Is Going To Take The Exam Was Injured In A Bike Collision

परीक्षा देने जा रहा 10वीं का छात्र बाइक की टक्कर से हुआ घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परीक्षा देने गुरुवार सुबह 8 बजे न्यू रोड स्थित गुजराती स्कूल जा रहा दसवीं का छात्र बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र ने परीक्षा दी।

दुर्घटना में दोनों पैरों पर चोट लगने के कारण न्यू काजीपुरा निवासी 18 वर्षीय तौफीक पिता असलम खान को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। तौफीक ने बताया वह माणकचौक स्कूल में दसवीं का छात्र है। परीक्षा का सेंटर गुजराती स्कूल है। सुबह साइकिल से स्कूल जाते समय सामने से बाइक टकराई। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक भगा ले गया। स्कूल से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद स्कूल जाकर परीक्षा दी।

दसवीं के गणित के पेपर में 1,045 रहे गैर हाजिर

जिले के 67 केंद्रों पर गुरुवार को दसवीं का गणित का पेपर हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें 19,503 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 18,458 परीक्षार्थी ही शामिल हुए । 1,045 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। डीईओ केसी शर्मा, डीपीसी अमर वरधानी, सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

भर्ती तौफीक ।
खबरें और भी हैं...