- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Jaora News Mp News A Young Man Fell While Spraying Medicine In The Field Died In A District Hospital
खेत में दवा छिड़कते समय गिरा युवक, जिला अस्पताल में मौत
हरियाखेड़ा में खेत में दवाई छिड़कते समय एक युवक बेहोश हो गया। जिसकी जिला चिकित्सालय रतलाम में इलाज दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है। हरियाखेड़ा निवासी पप्पू उर्फ उदयलाल पिता पन्नालाल प्रजापत (35) खेत पर दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी अचानक वह बेहोश हो गया। आसपास खेतों में दवा छिड़क रहे लोगों को जब पप्पू नहीं दिखा तो उन्होंने खेत में जाकर देखा तो पप्पू बेहोश पड़ा था। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जावरा लाए। डॉ. करीमउल्लाह ने प्राथमिक उपचार कर रतलाम रेफर किया। जहां रात में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।