ऑनलाइन होंगे एडमिशन, तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया
सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ऑनलाइन एडमिशन होंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया स्नातक स्तर पर 11 मई से व स्नातकोत्तर स्तर पर 21 मई से शुरू हो जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया व अन्य दो चरणों में केंद्रीयकृत कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड होंगे। विद्यार्थी पंजीयन के दौरान अधिकतम 9 की जगह 15 महाविद्यालयों/ पाठ्यक्रमों का चयन कर च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को समय-सीमा में परीक्षाएं करने व परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं।