एडवांस टैक्स की आज आखिरी तारीख
रतलाम. एडवांस टैक्स जमा करने की रविवार को आखिरी तारीख है। टैक्स जमा नहीं किया तो ब्याज और पेनल्टी चुकाना पड़ सकती है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 का एडवांस टैक्स जमा कराने की यह अंतिम दिनांक है। इस तारीख तक पूरा आयकर जमा करना है। देरी से भुगतान पर एक फीसदी हर महीने ब्याज चुकाना होगा। अग्रिम आयकर चार किस्तों में जमा करना होता है।