- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Jaora News Mp News Ahimsa Shrine To Be Built In 2 Bighas 24 Tirthankaras To Sit In 51 Feet High Chaitya Tree 10 Kalpvrikshas To Be Constructed
2 बीघा में बनेगा अहिंसा तीर्थ, 51 फीट ऊंचे चैत्य वृक्ष में विराजेंगे 24 तीर्थंकर, 10 कल्पवृक्षों का होगा निर्माण
आचार्यश्री 108 प्रमुखसागर जी की प्रेरणा से मंदसौर फोरलेन पर सिद्धि प्रदायक अहिंसा तीर्थ का निर्माण होगा। जहां 51 फीट ऊंचे चैत्य वृक्ष पर 24 तीर्थंकर विराजमान होंगे। वृक्ष के नीचे सिद्धशिला पर भगवान की प्रतिमा विराजित रहेंगी। चैत्य वृक्ष की छाया तले ध्यान और साधना मंदिर के साथ 10 कल्पवृक्ष का निर्माण, संत निवास, आरोग्य के लिए चिकित्सा केंद्र, यात्री निवास, सभा भवन बनेंगे। समाजसेवी महावीर मादावत ने दो बीघा भूमि दान दी है।
आचार्यश्री प्रमुखसागर धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास के महामंत्री विजय औरा, प्रचार-प्रसार मंत्री अंतिम कियावत ने बताया अहिंसा तीर्थ का शिलान्यास व भूमिपूजन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मंदसौर रोड स्थित संत सागर पर आचार्यश्री की निश्रा में पं. विजयकुमार गांधी मंदसौर के सान्निध्य में होगा। सुबह 8 बजे आचार्यश्री का आगमन होगा। सकल दिगंबर जैन समाज और पारमार्थिक न्यास ने समाजजन से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
ये है जैन धर्म में वर्णित 24 तीर्थंकर
ऋषभदेव, अजितनाथ, संभवनाथ, अभिनंदनजी, सुमतिनाथजी, पद्मप्रभुजी, सुपार्श्वनाथजी, चंदाप्रभुजी, सुविधिनाथ, शीतलनाथजी, श्रेयांसनाथजी, वासुपूज्यजी, विमलनाथजी, अनंतनाथजी, धर्मनाथजी, शांतिनाथजी, कुंथुनाथजी, अरनाथजी, मल्लिनाथजी, मुनिसुव्रतजी, नमिनाथजी, नेमीनाथजी, पार्श्वनाथजी, महावीरजी।
इस तरह चैत्य वृक्ष का निर्माण होगा।