पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की छुटि्टयां रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच शुक्रवार को शासन ने सभी स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए छुट्टियां घोषित कर दी हैं। केवल परीक्षाएं यथावत चलेगी। जबकि कक्षाओं में पढ़ाई के लिए बच्चों को नहीं बुलाएंगे। सामान्यतः वार्षिक परीक्षा के बाद मार्च-अप्रैल में स्कूल खुलते है लेकिन इस बार छुट्टी रहेगी। यदि मार्च समाप्ति व अप्रैल शुरआत तक कोरोना वायरस नियंत्रण में आता है तो ठीक अन्यथा ये छुट्टियां पूरे अप्रैल महीने लागू रह सकती है। फिर मई-जून में तो वैसे भी ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। इस तरह इस साल बच्चों को एक से डेढ़ महीने ज्यादा छुट्टी मिलेगी। इधर लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी डॉक्टरों और पेरामेडिकल स्टाफ का रंगपंचमी और रविवार अवकाश निरस्त कर दिया है। इन्हें ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है।

जिला महामारी नियंत्रक प्रमोद प्रजापति ने बताया फारेन हिस्ट्री वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जो 27 लोग विदेश यात्रा से लौटे थे उन सभी को शुक्रवार को स्क्रीनिंग करके फॉर्म भरवा लिया है। उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी है। यदि वे नहीं मानते है और सर्दी-जुकाम व बुखार की स्थिति में घर के बाहर घूमेंगे तो फिर पुलिस मदद से कस्टडी में भी लेने की कार्रवाई करेंगे। यदि विदेश यात्रा से आया व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है तो भी उसे भीड़ वाले इलाके में घूमने से बचना चाहिए। आमजन भी सावधानी बरतें और किसी से हाथ नहीं मिलाएं। सर्दी-जुकाम व बुखार वाले मरीजों से दूरी बनाएं रखे। छींकते या खांसते वक्त मुंह व नाक पर रूमाल ढंकें। अनावश्यक यात्राएं नहीं करें तथा भीड़ वाले कार्यक्रमों में कम से कम जाएं। प्रजापति ने बताया कि इमरजेंसी देखते हुए स्वास्थ विभाग ने सभी डॉक्टर व पेरामेडिकल स्टाफ की त्योहार व रविवार की दो दिनी छुट्टी निरस्त करते हुए कार्यस्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए है। हम रंगपंचमी व रविवार को अवकाश पर नहीं रहेंगे।

बोर्ड परीक्षाएं होंगी, कक्षा 1 से 4 व 6 से 7 की परीक्षाएं रद्द

शासन ने सरकारी व निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं की छुट्टियां घोषित कर दी है लेकिन 5वीं, 8वीं और 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा को यथावत पूर्व टाइमटेबल अनुसार ही आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए है। बीआरसीसी विवेक नागर ने बताया पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाओं में आगामी आदेश तक छुट्टी रहेगी। बोर्ड परीक्षाएं यथावत चलेगी लेकिन बाकी कक्षा की सामान्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इनमें पहली से चौथी और कक्षा 6 व 7 शामिल हंै। ये परीक्षाएं अगले सप्ताह होना थी लेकिन अब इन्हें आगामी आदेश तक स्थगित किया है। प्रश्न-पत्र व संबंधित सामग्री को सुरक्षित रखने के निर्देश है। जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों में इन कक्षा की परीक्षाएं चल रही है लेकिन इसे लेकर शासन तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में अशासकीय शिक्षण संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं यथावत रहेगी लेकिन बाकी कक्षाओं की परीक्षा यदि चल रही है तथा कुछ पेपर हो गए है तो बाकी पेपर तय समय पर ही होंगे। जिन स्कूलों में अभी परीक्षा शुरू नहीं हुई है, वे स्वविवेक से बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं आगे बढ़ा सकते है। सोमवार को अशासकीय शिक्षण संघ पदाधिकारी कलेक्टर से मिलेंगे और अप्रैल में परीक्षा आयोजित करने की अनुमति लेंगे।

जावरा डरता नहीं, सीखता है

काेराेना अलर्ट

खबरें और भी हैं...