वेतन पुनरीक्षण नहीं होने से नाराज, आज करेंगे प्रदर्शन
रतलाम | बीमाकर्मियों का वेतन पुनरीक्षण ढाई साल से नहीं हुआ है। इससे बीमाकर्मी नाराज है और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर को लंच में सभी बीमाकर्मी एकजुट होंगे और प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी संघ के पंकज माहेश्वरी, वर्ग 2 अधिकारी संघ के मुकेश मीणा, एआईआईईए रतलाम अध्यक्ष जाशुआ मोहन एवं मीडिया प्रभारी हितेंद्र उपाध्याय ने बताया शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद भी यदि मांगें नहीं मानी गई तो 16 मार्च को लंच में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 17 मार्च को दोपहर 1 से 2 बजे तक हड़ताल की जाएगी।