पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Arrival Colony Stopped Work By Pouring Ballast On Polytechnic Road From Arihant Colony

अरिहंत कॉलोनी से पॉलिटेक्निक रोड पर गिट्टी डालकर काम रोका, रहवासी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरिहंत कॉलोनी से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक डेढ़ किलोमीटर डामर सड़क बनना है। चार महीने पहले इस रोड की खुदाई की गई थी और अब तक काम पूरा नहीं हुआ। पहले मुरम डालकर ऐसा ही छोड़ दिया था और अब पखवाड़ेभर से यहां गिट्टी बिखरी पड़ी है। ठेकेदार ने डामरीकरण शुरू करने से पहले गिट्टी की लेयर बिछा दी थी लेकिन डामरीकरण शुरू नहीं किया। इससे लोग परेशान हैं।

पॉलिटेक्निक रोड पर तीन बड़े स्कूल, एक कॉलेज तथा कई फैक्टरियां हैं। तीन से चार गांव के लोग भी इसी रूट से निकलते हैं। गिट्टी के कारण ये सभी परेशान हैं। और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से हादसों का डर है। बाइक चालक देवेंद्र भार्गव ने बताया पैदल भी चला नहीं जा रहा और बाइक फिसलने से गिरने का डर बना है। पखवाड़ेभर से यही हालात है। डामरीकरण शुरू नहीं करना था तो पहले से गिट्टी डालकर रोड की हालात खराब क्यों की। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। मामले में पीडब्ल्यूडी एसडीओ नितेश नीतेश ने बताया गिट्टी डालकर डामरीकरण शुरू करना था लेकिन त्योहार के कारण लैबर छुट्टी पर चली गई । इसलिए काम शुरू नहीं हो पाया। रंगपंचमी के एक-दो दिन बाद काम शुरू कर देंगे। केवल दो-तीन दिन की परेशानी और है । फिर डामरीकरण कर दिया जाएगा।

मंडी रोजाना का डामरीकरण पूरा, हाटपिपल्या से शुरू


पॉलिटेक्निक रोड पर गिट्टी डालकर छोड़ दी। इससे लोग गिर रहे है।
खबरें और भी हैं...