श्रीमंत पद पर बालमुकंद दास सर्वसम्मति से मनोनीत
पिपलौदा | वृंदावन धाम में अखाड़े की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्रज गोपाल दास महाराज ने की। इसमें अभा श्री पंच माला धारी निर्मोही अखाड़ा वृंदावन धाम ने राम जानकी मंदिर के महंत बालमुकुंद दास को श्रीमंत पद पर सर्वसम्मति से चुना। बालमुकुंद दास स्व. रामदास जी के शिष्य हैं। श्री महंत के पद पर उक्त नियुक्ति से महंत राजेंद्र दास, ब्रज गोपाल दास वृंदावन, जमुनादास सवाई माधोपुर, राधे-राधे बाबा राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मोही अखाड़ा सहित माला धारी संतों व पिपलौदा क्षेत्र के निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।