बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर घटाई
इंदौर | कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड ने मुख्य नीति गत दर को 0.5 प्रतिशत घटाकर 0.25 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इस कठिन समय में इस कदम से कंपनियों को सहायता तथा ग्राहकों में भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कोरोना वायरस का प्रभाव शेयर बाजार, वस्तु बाजारों पर तो पड़ा ही है, सोना-चांदी भी इसकी चपेट में आ गया है। बुधवार की संध्या को कॉमेक्स एक्सचेंज में सोना 1662 डॉलर था, वह 12 मार्च को नीचे में 1631 डॉलर बिक गया। इन भावों पर भी लेवाल दूर रहे। वैश्विक बाजार में सोना ऊपर में 1651 नीचे में 1631 डॉलर चांदी ऊपर में 1691 नीचे में 1644 सेंट। इंदौर सराफा बाजार में नकद में सोना 99.40 टंच 42750 रुपए 99.50 टंच एवं केडबरी 42850आरटीजीएस 44450 रुपए 22 कैरेट सोना 39250 बिल में 40700 रुपए चांदी चौरसा 46250 कच्ची चांदी 46350 आरटीजीएस में 46400 रुपए।
इंदौर सराफा बाजार में चांदी चौरसा 46250 चांदी कच्ची 46350 सोना 10 ग्राम 42850 रुपए। 22 कैरेट सोना 40700 रुपए। उज्जैन| सोना जीएसटी 44100 सोना केडबरी 42900 सोना रवा 42800 चांदी पाट 46500 चांदी टंच 46300 सिक्का 700 रुपए। रतलाम | चांदी चौरसा 46000 चांदी टंच 46200 सिक्का 635 सोना स्टैंडर्ड 43000 सोना रवा 42850 जेवराती 42200 रुपए। विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (अप्रैल) 1587 डॉलर चांदी (मई) 1595 सेंट।
बाजार**