बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन का 20 मार्च से समय में बदलाव
रतलाम में 2.10 बजे पहुंचेगी, मेघनगर में 11.46, बामनिया स्टेशन पर 12.34 बजे पहुंचेगी
बड़ौदा (गुजरात) से चलकर कोटा (राजस्थान) तक जाने वाली बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। गोधरा के कानसुधी से लेकर रतलाम से पहले मोरवनी रेलवे स्टेशन तक यह ट्रेन 20 मिनट पहले पहंुचेगी। समय परिवर्तन 20 मार्च से किया जाएगा।
बामनिया रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12.54 बजे आती है। लेकिन 20 मार्च से यह ट्रेन दोपहर 12. 34 बजे आएगी। अब यह ट्रेन दाहोद में प्रातः 11.05 बजे, बोरडी 11.26 बजे, अनास 11.34, मेघनगर 11.46, थांदलारोड 11.57, बजरंगगढ़ दोपहर 12.07, पंचपिपलिया 12.16, अमरगढ़ 12.28, बामनिया 12.34, भेरूगढ़ 12.45, रावटी 12.57, बिलडी 01.06 एवं मोरवनी 01.16 बजे पहुंचेगी। रतलाम दोपहर 2.10 बजे ही पहुंचेगी।
पार्सल ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है
वीरेंद्रकुमार, स्टेशन अधीक्षक, बामनिया