पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Beware A Young Man From Rajasthan And His Friend Are Admitted In Isolation Ward

सावधान : राजस्थान से आया युवक और उसका दोस्त आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम में भी शनिवार को कोरोना वायरस के दो संदिग्ध सामने आए हैं। राजस्थान के नागौर से आए एक युवक व अरिहंत कॉलोनी निवासी उसके दोस्त को संदिग्ध मानकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। नाक-गले से सीक्रेशन के सैंपल लेकर एम्स भोपाल भेजे हैं। वहां से 48 घंटे में रिपोर्ट आएगी।

अरिहंत कॉलोनी के युवक के यहां 12 मार्च को नागौर से एक दोस्त आया था। दोनों शनिवार दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे व बताया कि उन्हें बुखार, सिरदर्द व सर्दी-खांसी हो रही है। दोनों 30 से 35 साल के हैं। राजस्थानी युवक टाइल्स घिसाई व अरिहंत काॅलोनी निवासी मकान बनाने का काम करता है। एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद प्रजापति ने उनकी ट्रेवल हिस्ट्री जानी तो पता चला कि राजस्थानी युवक जिस व्यवसायी के अंडर में काम करता है वो हाल ही में दुबई होकर आया है। उसके संपर्क में आने के बाद उसे सर्दी-खांसी आदि के लक्षण दिखे वहीं जिस दोस्त के साथ वह यहां रहा उसमें भी यही लक्षण मिलने पर दोनों को संदिग्ध मानकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।

5 अप्रैल तक रैली, सभा और समारोह प्रतिबंधित

कलेक्टर रुचिका चौहान ने 5 अप्रैल तक धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश दिए। इसमें सामाजिक समारोह, जुलूस, गेर, सम्मेलन, सामूहिक भोजन के कार्यक्रम प्रतिबंधित किए हैं। 16 मार्च शीतला सप्तमी, 25 मार्च गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्र, 2 अप्रैल रामनवमी पर चल समारोह में भीड़ इकट्‌ठा होने से कोरोना वायरस फैलने की आशंका बन सकती है, इसलिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से अनुमति लिए बिना आयोजन नहीं कर सकेंगे। होटल में रुकने वाले यात्रियों की जानकारी पुलिस थाने व अस्पताल में दें। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बगीचे में भीड़ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं


डाॅ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन

संपर्क में आने पर एहतियातन भर्ती किया


डाॅ. प्रमोद प्रजापति, एपेडेमियोलॉजिस्ट

विदेश से आए 47 होम आइसोलेशन में रहेंगे


जो 47 लोग विदेश होकर आए हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रहने का कहा है। इसमें से 20 को बाद में ट्रेस किया। ये सभी मोबाइल कंपनी से जुड़े हैं और सभी ठीक हैं।

क्वारंटाइन वार्ड तैयार - मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का क्वारंटाइन वार्ड तैयार है। जहां 14 दिन आब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

वेंटिलेटर चलाना सिखाएंगे - डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कोरोना वायरस के संदिग्ध या मरीज को जब सांस लेने में दिक्कत होती है तो उसे वेंटिलेटर पर रखते हैं। एनेस्थेटिस्ट को मेडिकल कॉलेज में सोमवार को वेंटिलेटर चलाना सिखाएंगे।

सैनिटाइजर से ट्रेनों की सफाई, आइसोलेशन वार्ड

यात्री ट्रेनों, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, रिटायरिंग रूम, टिकट चेकिंग स्टॉफ रेस्ट रूम आदि की सैनिटाइजर से बार-बार सफाई की जा रही है। मंडल चिकित्सालय में 6 पलंग का सेपरेट आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही मंडल में 120 पलंग वाले क्वारंटाइन वार्ड के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं।

कंबल नहीं देंगे, पर्दे भी निकालेंगे - इंदौर, रतलाम,उज्जैन, डॉ. आंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेनों में कंबल नहीं दिया जाएगा। यात्री अपना कंबल लेकर यात्रा करें। एसी कोच से पर्दे भी निकाले जा रहे हैं। यह व्यवस्था 15 मार्च से लागू की जाएगी।

सैंपल लेकर एम्स भोपाल भेजे, 48 घंटे में आएगी रिपोर्ट, राजस्थान में आई थी निगेटिव रिपोर्ट

रतलाम डरता नहीं, सीखता है

काेराेना वायरस

बुकिंग काउंटर एरिया की सैनिटाइजर से सफाई करते कर्मचारी।

निगरानी : संदिग्ध दायरे में

रेलवे : अलर्ट

निर्देश : आयोजन बंद

जिला अस्पताल में फिलहाल 5 वेंटिलेटर

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया छह एडल्ट वेंटीलेटर, दो पेडियाट्रिक वेंटिलेटर, 4 नान इनवेसिव वेंटिलेटर, 42 पल्स ऑक्सीमीटर निजी अस्पताल में है। जिला अस्पताल में पांच वेंटिलेटर हैं। मेडिकल कॉलेज दो वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगा।

दो बत्ती चौराहे पर जवानों ने मास्क बांधकर ड्यूटी की।
खबरें और भी हैं...