बोर्ड परीक्षा के कारण भगोरिया हाट नहीं निकला
रावटी | आदिवासी छात्र संगठन ने एक दूसरे (भाई-बहन) को गुलाल लगाकर कर होली मनाई। आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश भूरिया ने बताया कि दो साल पहले रावटी में भगोरिया गेर निकाली गई थी। इस बार बोर्ड परीक्षा होने पर भगोरिया हाट नहीं निकाला। भगोरिया हाट से एक दूसरे से मिलने से समाज में जागरुकता आती है। आदिवासियों की परंपरा है। यह बरसों से चलती आ रही है। इसमें आदिवासी भाई-बहन ढोल, कुंडी व आदिवासी वेशभूषा व संस्कृति में आते हैं। छात्रा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीषा निनामा, नर्मदा मईड़ा, रावटी कॉलेज अध्यक्ष कांतिलाल देवड़ा, रतलाम कॉलेज सचिव अमरसिंह देवड़ा, मोनू देवड़ा, दिनेश आदि मौजूद थे।