पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

73 वोट प्राप्त कर भाटी बने समाज के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकल पंच राठौर समाज के चुनाव रविवार को राठौर धर्मशाला में निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में हुए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के 127 सदस्यों ने मतदान किया। 73 मत प्राप्त कर मुकेश भाटी समाज अध्यक्ष बने। ढाेल ढमाकाें के साथ विजय जुलूस निकाला।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी एसपी सोनी ने बताया शत-प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर जागरूकता का परिचय दिया।सहायक निर्वाचन अधिकारी सम्राट सोनी व अनंत सोनी रहे। अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार थे। इनमें मुकेश भाटी को 73, कन्हैयालाल सिसोदिया को 39, मुकेश कांटा बांट वाला को 15 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने भाटी काे प्रमाण-पत्र भेंट किया। परिणाम की घोषणा के बाद भाटी का समर्थकों ने स्वागत-सम्मान किया। वाहन रैली निकाली जाे प्रमुख मार्गाें से हाेते हुए सत्यनारायण मंदिर पहुंची। जहां महाआरती की।

भाटी को प्रमाण-पत्र देते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...