पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आचार्यश्री की निश्रा में हुआ चैत्य वृक्ष ध्यान मंदिर का भूमिपूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मन की चेतना को ध्यान के माध्यम से जागृत कर सिद्घ होने तक की मंजिल को हम सब प्राप्त कर लें। ऐसे हमारे प्रयास होने चाहिए। इसी भावना के साथ आचार्यश्री प्रमुखसागरजी ने अहिंसा तीर्थ की स्थापना का शंखनाद किया। शुक्रवार को फोरलेन स्थित संत सागर समीप चैत्य वृक्ष ध्यान मंदिर अहिंसा तीर्थ का भूमिपूजन आचार्यश्री की निश्रा में हुआ। भूमिपूजन का लाभ सुनील-राखी कोठारी, महावीर-अरुणा मादावत, राजेश-अनिता कियावत ने लिया। तीर्थ पर निर्मित होने वाले ध्यान मंदिर का लाभ सागर ग्रुप परिवार ने लिया।

राष्ट्रसंत ललित प्रभजी का आज होगा मंगल प्रवेश
श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ राष्ट्रसंत ललितप्रभजी, चंदरप्रभजी का शनिवार को सुबह 8.30 बजे खत्रीपुरा जैन मंदिर से नगर प्रवेश होगा। जो पीपली बाजार जैन मंदिर पहुंचेगा। रात 8 बजे राष्ट्रसंत के प्रवचन होंगे। रविवार को सुबह 9 बजे प्रवचन होंगे। खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, आजादसिंह ढढ्ढा, हिम्मत धारीवाल, अनोखीलाल बोरदिया, जयंतीलाल दख, शांतिलाल मेहता, संजय दासोत, प्रदीप लोढ़ा, संजय तलेसरा, लोकेश कांठेड़ ने धर्मसभा में शामिल होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...