पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व पार्षद की कार से बाइक सवार टकराया, हुई मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब ठेके के कर्मचारियों ने मारपीट की

लक्कड़पीठा में शराब की दुकान के सामने गुरुवार रात 8 बजे भाजपा के पूर्व पार्षद संदीप यादव की कार से बाइक सवार युवक के टकराने पर हुए विवाद में आरोपियों ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा महामंत्री दिनेश राठौड़ से मारपीट की।

सीएसपी हेमंत चौहान के अनुसार भाजपा के पूर्व पार्षद कार से बाजार जा रहे थे। शराब दुकान से बाइक लेकर निकला युवक कार से जा टकराया। वहां से गुजर रहे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री दिनेश राठौड़ विवाद होता देख रुक गए। बीच बचाव किया। पूर्व पार्षद यादव ने बताया युवक दुकान से शराब ले जा रहा था। बातचीत करने वह दोनों को दुकान में ले गया जहां साथी शराब दुकान के कर्मचारियों ने हमला कर दिया। सिर पर धारदार हथियार से चोट लगने पूर्व पार्षद यादव घायल हुए महामंत्री राठौड़ को कार से माणकचौक थाने ले गए।

दिनेश राठौड़
खबरें और भी हैं...