पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिपं सदस्य बंसल के पति पर चार लोगों ने किया हमला, गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमीन विवाद में कांग्रेस महिला नेत्री व जिपं सदस्य मधु बंसल के पति ओमप्रकाश बंसल पर शनिवार को 4 लाेगाें ने हमला कर मारपीट की और घायल कर दिया। बंसल काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अाराेपियाें ने जमीन बेचने वाले व्यक्ति के घर पर पहुंचकर पथराव किया अाैर बाइक काे अाग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले पड़ाेसी खेत मालिक महिला व उसके दो बेटों समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया।

मधु बंसल ने पुलिस को बताया कनावटी में कुछ दिन पहले 1 बीघा भूमि रूपेश पिता मोहनलाल गोयल ने खरीदी। जिसकी सोमवार को नपती और फिर रजिस्ट्री होना है। इसके पहले शनिवार को दोपहर 3 बजे पति ओमप्रकाश बंसल जमीन की सफाई कराने जेसीबी व 2 मजदूर लेकर पहुंचे थे। तभी पडोसी खेत मालिक कमलेश कुंवर पति स्व. विजयसिंह राजपूत निवासी कनावटी बेटे सतपालसिंह, हितेंद्र व साथी लोकेंद्रसिंह लेकर आई और जमीन पर अपना कब्जा जताकर गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। लठ से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद चारों लोग जमीन बेचने वाले रमेश गोयल के घर गए और पथराव किया। घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। बंसल ने आरोप लगाए है कि इस विवाद की कैंट थाने में पूर्व में ही सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।

जिला अस्पताल में भर्ती बंसल।
खबरें और भी हैं...