स्कूल में मनाई आचार्य मणिभद्रसूरीसागर की जयंती
रिंगनोद | अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद ने आचार्यश्री मणिप्रभसूरीसागरजी की 61वीं जयंती शासकीय बालक प्रोन्नत स्कूल में मनाई। बच्चों को मानमल, राजेश कुमार मेहता परिवार ने पाठ्यसामग्री बांटी। बच्चों ने आचार्यश्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। समाजसेवी दिलीप दसेड़ा, युवा परिषद अध्यक्ष मनोज मेहता ने आचार्यश्री के जीवन के बारे में बताया। ओमप्रकाश उपाध्याय, आशा ललवानी, राजकुमारी राठौड़, गौरव मेहता उपस्थित थे। संचालन आशीष मेहरू ने किया।