सोने-चांदी के वर्क से की जाएगी अंगरचना
रतलाम | जैन समुदाय के पहले तीर्थकर ऋषभदेव परमात्मा का जन्म कल्याण 16 मार्च को मनाया जाएगा। प्राचीन बिबड़ौद तीर्थ में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ व ऋषभदेव केसरीमल जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट और श्री पार्श्वनाथ सेवा समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री केसरियानाथ तीर्थ व्यवस्था कमेटी पहली बार सोने-चांदी वर्क से परमात्मा की अंगरचना लाभार्थी परिवार दशरथ अशोक पोरवाल परिवार द्वारा की जाएगी।