- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Tal News Mp News Bolero First Hit The Scooter Then The Activa Collided Four Including The Elderly Died
बोलेरो ने पहले स्कूटर फिर एक्टिवा को मारी टक्कर, बुजुर्ग सहित चार की मौत
ईंटखेड़ी इलाके में लांबाखेड़ा बाइपास ब्रिज के पास शनिवार देर रात बोलेरो जीप ने पहले स्कूटर को टक्कर मारी, फिर एक एक्टिवा को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटर पर बैठे तीन युवकों और एक्टिवा पर सवार एसिड कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।
ईंटखेड़ी पुलिस के मुताबिक पीरगेट निवासी एसिड कारोबारी 70 वर्षीय बाबूलाल साहू और उनकी 65 वर्षीय प|ी लीलाबाई रात करीब 10:45 बजे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके आगे दूसरे स्कूटर पर ईटखेड़ी के कोला मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रमजान खान, लांबाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय मुन्नू शाह, गोया काॅलोनी निवासी 34 वर्षीय राशिद खान और 30 वर्षीय साजिद खान चल रहे थे। यह लोग लांबाखेड़ा आ रहे थे। नया बायपास ब्रिज के पास भोपाल से ईटखेड़ी की तरफ जा रही बोलेरो (एमपी 40-सीए-3958) ने पहले सामने आ रहे स्कूटर को टक्कर मारी। इसके बाद एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटर सवार चारों युवक दूर जाकर गिरे। बाबूलाल एक्टिवा के साथ बोलेरो के बोनट में फंसकर लगभग 70 से 75 फीट घिसटते चले गए। बाबूलाल के साथ चल रहे उनके रिश्तेदारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बाबूलाल, राशिद, रमजान और मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। जबकि साजिद और लीलाबाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
**
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।