पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Rojana News Mp News Brain39s Fitness Formula At The Workplace Is 2 5 7 Improved Brain Health

वर्कप्लेस पर ब्रेन का फिटनेस फॉर्मूला है 2 + 5 + 7 = इम्प्रूव्ड ब्रेन हैल्थ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इनोवेटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग करें 7 बार रोज

इसका अर्थ है प्रॉब्लम्स को रीफ्रेम करना या समस्याअों को नए तरीके से देखना। इनोवेटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग की प्रैक्टिस करने के लिए किसी ऐसे काम के बारे में सोचें जो आप हमेशा समान ढंग में करते हैं। अब इसमें बदलाव लाने के तरीकों के बारे में सोचें। कोशिश करें कि आप रोज ऐसे सात कार्यों पर इनाेवेटिव थिंकिंग आजमाएं जिन्हें आप या अन्य लोग एक ही ढंग से करने के अभ्यस्त हों।

रोजाना 2 बार आजमाएं एक्सपैंसिव थिंकिंग

एक्सपैंसिव थिंकिंग, बड़ी समस्याओं व परिस्थितियों के बारे में सोचने व उन्हें सुलझाने के अनेक तरीके सोचने का एक मैथड है। यह एक्सरसाइज किसी भी बड़े कदम को लेकर लंबे समय तक सोच-विचार कर निर्णय लेने में आपकी मदद करती है। यह जरूरी है कि आप अपने दिन को इस तरह से स्ट्रक्चर करें कि आप रोज दो बार लगभग 45 मिनट्स के लिए एक्सपैंसिव थिंकिंग कर पाएं।

क प्रोफेशनल के तौर पर संभव है कि आपका काफी समय ऐसी मेंटल एक्टिविटीज में जाता हो जो अापके ब्रेन को थका दें। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आपका ब्रेन ऑफिस में तरोताजा महसूस करता रहे और आप अपने काम को लेकर उत्साहित रहें। रिसर्चर्स ने पाया है कि ब्रेन स्ट्रक्चर को इम्प्रूव करने और कॉग्निटिव फंक्शन को बेहतर बनाने से आप वर्कप्लेस पर बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। इसके लिए कुछ एक्सरसाइजेज की मदद ली जा सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के सेंटर फॉर ब्रेन हैल्थ के एक्सपर्ट्स ने 2 + 5 + 7 = इम्प्रूव्ड ब्रेन हैल्थ नामक ऐसी ही एक एक्सरसाइज खोजी है जिसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपनी ब्रेन कैपेसिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...