जनवरी का वेतन भी नहीं मिल पाया बीएसएनएल कर्मियों को
वीआरएस प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बीएसएनएल में पैसों का संकट बरकरार है। बीएसएनएल के कई कर्मचारियों को फरवरी तो दूर जनवरी की सैलरी भी नहीं मिल पाई है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारी नहीं बल्कि वीआरएस लेने वालों को भी यही स्थिति है और उन्हें भी जनवरी की सैलरी नहीं मिल पाई है। जबकि मार्च का एक सप्ताह भी गुजर गया है। आज होली है यदि आज भी सैलरी नहीं मिली तो बगैर वेतन के लिए लोगों को होली मनाना पड़ेगी।
एक साल पहले बीएसएनएल की स्थिति बेहतर थी और महीने का आखिरी दिन सैलरी पे डे होता था लेकिन एक साल से विभाग में पैसों का संकट है। इससे समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। वित्तीय संकट को देखते हुए बीएसएनएल वीआरएस स्कीम लाया। इसमें 109 अधिकारी और कर्मचारियों ने 31 जनवरी को वीआरएस ले लिया था। इसके बाद भी यही स्थिति है और कर्मचारियों के साथ वीआरएस लेने वालों को भी अब तक जनवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। बीएसएनएल स्वैच्छिक सेवानिवृत्त एसोसिएशन अध्यक्ष एमके श्रीवास्तव ने बताया जनवरी की सैलरी अब तक नहीं मिल पाई है। कर्मचारियों की भी यही स्थिति है और कई कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं मिल पाई है। जल्द सैलरी दी जाए।