- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Tal News Mp News Bus Going From Neemuch To Delhi Collided With A Truck In Jaipur Driver And Conductor Died
नीमच से दिल्ली जा रही बस की जयपुर में ट्रक से भिड़ंत, ड्राइवर व कंडक्टर की मौत
नीमच से बुधवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुई स्लीपर कोच बस की गुरुवार सुबह पांच बजे जयपुर में अजमेर दिल्ली हाईवे के लक्ष्मीनारायणपुरा के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस ड्राइवर व कंडेक्टर की मौत हो गई। 6 यात्रियों काे चाेट अाई। सूचना पर पुलिस पहुंची अाैर घायलों काे अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार नीमच से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस क्रमांक आरजे 09 पीसी 0375 आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से बाहर निकाला। बस ड्राइवर अख्तर हुसैन (52) पिता नूर मोहम्मद निवासी जावद जिला नीमच और कंडेक्टर महेन्द्र (35) पिता शैतानसिंह निवासी भीलवाड़ा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 6 अन्य यात्री घायल हुए। जिनका इलाज जारी है। सूचना पर जावद से ड्राइवर के परिजन जयपुर पहुंचे अाैर रिपाेर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। बस के ट्रक से टकराने पर नींद खुली और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर जाम खुलवाया। गुरुवार शाम को अख्तर का शव जावद पहुंचा। जहां देर रात सुपुर्दे खाक किया।
अख्तर ने प|ी से कहा था ड्राइवर लाइन खतरनाक है
20 साल से बस में ड्राइवरी कर रहे अख्तर हुसैन की हादसे में जान चली गई। वह कई बार प|ी अामना बी से कहते थे कि ड्राइवरी लाइन खतरनाक है। बुधवार शाम को 4 बजे प|ी ने उन्हें टिफिन बनाकर दिया था। परिवार के शकील भाई ने बताया घर से जाते समय उसने प|ी को कहा था कि मुझे घर का खाना ही अच्छा लगता है रास्ते में कुछ नहीं खाता हूं। उनका इकलौता बेटा जुल्फीकार उर्फ इकबाल जावद में ही लाइट फिटिंग का काम करता है।
ट्रक से भिड़ंत के बाद बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
अचानक ट्रक के ब्रेक लगाने से हुई भिड़ंत
पुलिस ने हादसे की वजह पता करने के लिए वहां आस पास मौजूद कुछ लोगों से जानकारी ली। जिसमें पता चला कि आगे जा रहे अज्ञात ट्रक के पीछे न तो लाइट थी ना ही रेडियम लगा रखा था। अचानक ब्रेक लगा तो तेज रफ्तार बस की उससे भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
अख्तर हुसैन।