पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Came From Ujjain In A Car To Steal The Goat Caught Two And Handed Over To The Police

उज्जैन से कार में आए थे बकरी चुराने, दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन से कार में आए चार आरोपी बाजना के पास इमलीपाड़ा खुर्द से बकरियां चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें दो पेटी शराब मिली।

इमलीपाड़ाखुर्द निवासी करण पिता मानसिंह मईडा ने पुलिस को बताया कार से आए चार युवक रविवार शाम करीब 7 बजे मेन रोड पर चर रही बकरियों को कार में भरते देखा तो शोर मचाया। गांववालों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो दो कार छोड़कर भाग निकले। दो आरोपियों वहीद पिता बशीर पठान निवासी चंदन नगर उज्जैन तथा फिरोज पिता शाहिदखां मेव निवासी भैरू नाला उज्जैन को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

खबरें और भी हैं...