पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन सूदखोरों पर केस दर्ज, एक को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छुट्‌टी मजदूरी करने वाले दो युवकों को रुपए उधार देने के बाद तीन आरोपी प्रतिदिन और महीने के हिसाब से ब्याज वसूल रहे थे। शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाने पर एक और दीनदयाल नगर थाने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। स्टेशन रोड पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश संचिता भदकारिया ने उसे 20 मार्च तक जेल भेजने के आदेश दिए। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सूदखोर ने मोटरसाइकिल छीन ली

अर्जुन नगर निवासी सचिन पिता सोहनलाल पाटीदार ने पुलिस को बताया वे लोडिंग वाहन चलाते हैं। घर का फर्नीचर खरीदने के लिए मोहल्ले के धर्मेंद्र बैरागी से एक साल पहले 56 हजार रुपए 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। 6 हजार रुपए प्रतिमाह ब्याज चुका रहा था।

पिछले महीने वेतन नहीं मिलने के कारण ब्याज की किस्त नहीं चुकाई। शुक्रवार को बाइक (एमपी 43 पीपी 3350) से काम पर जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे दिलीप नगर चौराहे पर बैरागी ने रोका और रुपए मांगे। कुछ दिन रुकने का कहा तो गाली-गलौज कर धमकाया और बाइक छीन ली। फोन लगाकर वाहन मालिक यतींद्र भारद्वाज को जानकारी दी। मालिक और जयेश राठौड़ ने आकर बैरागी को समझाया परंतु उसने गाली-गलौज की। आरोपी बैरागी के खिलाफ सालाखेड़ी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। चौकी प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर ने बताया आरोपी बैरागी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

मां के इलाज के लिए की उधारी, दो सौ रुपए रोज की किस्त चुकाई

राम रहीम नगर निवासी सुरेश पिता बृजराज चावड़ा ने पुलिस को बताया मां के इलाज के लिए फरवरी में ईश्वर नगर निवासी विजय नायक से 4 हजार रुपए और राम रहीम नगर निवासी कालू उर्फ लुक्का से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। दो सौ रुपए रोज की किस्त चुकाई। अब तक दोनों को 8-8 हजार रुपए चुका दिए हैं। सुरेश ने बताया शुक्रवार को विजय और कालू ने घर आकर ब्याज के दो-दो सौ रुपए मांगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, गालीगलौज तथा सूदखोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...