पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Celebration Faded For The First Time In 40 Years The City Will Not Come Out

उत्सव हुआ फीका : 40 साल में पहली बार शहर में नहीं निकलेगी गेर...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारे शहर में रंगों का महा-त्योहार यानी रंगपंचमी का रंग इस साल फीका रहेगा। रंगपंचमी पर शहर में गेर नहीं निकाली जाएगी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन व रतलाम जागृति मंच ने शुक्रवार रात यह फैसला लिया। यह पहला मौका है जब गेर को निरस्त कर दिया गया है।

यह गेर रतलाम जागृति मंच निकालता है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रतलाम जागृति मंच के सदस्यों को बुलाया। एडिशन एसपी आईएस बाकरवार, एडीएम जमुना भिड़े ने मंच के पदाधिकारियों से चर्चा की। तलाम जागृति मंच के पदाधिकारी अक्षय व्यास, ‌िवष्णु त्रिपाठी ने बताया यह निर्णय शहर हित में लिया गया है। यदि शहरवासी स्वस्थ रहेंगे तो अगले साल दोगुने उत्साह के साथ गेर निकालेंगे। एडीएम जमुना भिड़े ने बताया अायाेजकाें से चर्चा के बाद निर्णय लिया।

आमंत्रण रैली भी निकली- रतलाम जागृति मंच ने शहरवासियों को आमंत्रण देने रैली निकाली थी।

40 साल पहले लोगों को एकजुट करने के लिए हुई थी गेर की शुरुआत :- शहर में 29 साल से रतलाम जागृति मंच गेर निकाल रहा है। हालांकि, गेर का इतिहास इससे पहले का भी रहा है। 1980 के आसपास यंग फ्रेंड्स क्लब गेर निकालता था। उस वक्त भाजपा नेता हिम्मत कोठारी, महेंद्र कोठारी के नेतृत्व में गेर निकलती थी। हिम्मत कोठारी ने बताया गेर निकालने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को एकजुट करना था। हालांकि, उस वक्त सभी लोग यही चाहते थे कि सामूहिक आयोजन हो। हमने भी इसी उद्देश्य से गेर की शुरुआत की थी। उस वक्त गेर चौमुखीपुल से शुरू होती थी, जोकि दो बत्ती तक शहर का चक्कर पूरा करती थी।

दो बत्ती चौराहे पर लगेंगे फव्वारे- रंगपंचमी पर दो बत्ती चौराहे पर भी रंग बरसेगा। यहां दो बत्ती रंगारंग मंच द्वारा फव्वारे लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...