- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Checking The Railwaymen How Much Harm Is Caused By Working In Loud Voice
रेलकर्मियों की जांच करके जाना - तेज आवाज में काम करने से कितना नुकसान
अब जांच रिपोर्ट को अप्रूवल का इंतजार
एक साल में ही रतलाम के मेडिकल कॉलेज में दो रिसर्च पूरी हो गई है। एक रिसर्च में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट व स्टाफ ने रेल कर्मचारियों की सेहत का हाल जाना है। खास तौर पर कान की जांच की गई, ऐसा यह पता लगाने के लिए किया गया कि तेज आवाज में काम करने से कितने रेल कर्मचारियों को श्रवण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रिसर्च पूरी हो गई है, इस रिसर्च में क्या है फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। अभी रिपोर्ट को अप्रूवल के लिए भेजा गया है।
रतलाम में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के साथ ही बड़ी सफलता भी मिली थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2019 में फरवरी में ही कॉलेज के लिए बनी इंस्टिट्यूशनल एथिक्स कमेटी (आईईसी) को स्थायी मान्यता दे दी थी। नए शुरू प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज में से सिर्फ रतलाम के कॉलेज को ही मान्यता मिली थी। इसके साथ ही कॉलेज में रिसर्च शुरू हो गई थी। फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन ने दो रिसर्च को पूरा कर लिया है। इसमें एक रिसर्च में रेलकर्मियों में तेज आवाज में काम करने से कान को लेकर होने वाली समस्या को जाना है। कॉलेज के स्टूडेंट ने करीब 1500 रनिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों का चेकअप किया। इसके आधार पर परिणाम निकाले हैं।
ड्रग के रिएक्शन को भी जाना
एक अन्य प्रोजेक्ट में कॉलेज के स्टाफ व प्रबंधन ने विभिन्न प्रकार के ड्रग के मरीजों पर होने वाले रिएक्शन का अध्ययन किया है। इसमें ड्रग से क्या-क्या साइड इफेक्ट हो रहे हैं इसका पता लगाया है। यह प्रोजेक्ट भी पूरा हो चुका है। अब प्रोजेक्ट को इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के लिए भेजा है। यहां से अप्रूवल मिलेगा।
जल्द परिणाम सामने आएंगे
डॉ. संजय दीक्षित, डीन, मेडिकल कॉलेज