पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संवर रहा शहर : छत्री पुल की एक तरफ छत्रियां तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_रतलाम | लाल पत्थर से एक तरफ की तीन छत्रियां बनने से स्टेशन को मुख्य बाजार से जोड़ने वाले छत्री पुल की पहचान फिर लौट आई है। इन पर नक्काशीदार डिजाइन की गई है। 24 मीटर लंबे पुल के दूसरे तरफ छतरियां बनना शुरू हो गई हैं। दो माह में तैयार हो जाएंगी। छतरियों के अंदर और बाहर एलईडी लाइट भी लगेगी। सितंबर 2017 में एक हिस्सा ढहने के बाद नगर निगम ने 18 मीटर चौड़ा और 24 मीटर लंबा नया पुल बनवाया था। वर्तमान में पुल से रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं। विधायक चेतन्य काश्यप ने जुलाई 2018 में पुल के पुराने वैभव को लौटाने के लिए छत्रियां बनाना तय किया था।*photocaption*
खबरें और भी हैं...