इंदौर की रिकॉर्ड बनाने वाली पेंटिंग में शहर की सुरभि भी
स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंदौर में सबसे बड़ा एब्स्ट्रैक्ट आर्ट बना। 10 हजार स्क्वेयर फीट पर 6 हजार पुरानी जींस का इस्तेमाल कर देशभर से आए 100 कलाकारों ने राजवाड़े की पेंटिंग 24 घंटे में बनाई।
अनोखी पेंटिंग में शहर के शांति नगर निवासी एलआईसी विकास अधिकारी सुरेंद्र-सुधा नाहटा की बेटी सुरभि जैन भी शामिल थीं। सुरभि ने एमबीए की डिग्री हासिल करने के साथ ड्राइंग में आईजी डीबी मुंबई से किया है। वर्तमान में सुरभि ऑनलाइन आर्ट गैलेरी पर कार्य कर रही हैं। यह विश्व रिकाॅर्ड 1 मार्च की शाम को साहिल लहरी एंड टीम के 100 सदस्यों द्वारा बनाया गया। जिसे दिल्ली में कार्यरत यूके (लंदन) से 5 सदस्यों की टीम की मौजूदगी में डब्ल्यूबीआर रिकॉर्ड में दर्ज किया।
100 कालाकारों ने बनाई राजवाड़े की पेंटिंग।
शहर की सुरभि को भी मिला सम्मान।