फारुख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी पर सीएम बोले-यह ठीक नहीं
रतलाम | रतलाम के फारुख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने में देरी होने के मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन देना अत्यंत संवेदनशील काम है। इसमें किसी भी स्तर पर देरी ठीक नहीं है। सीएम ने यह बात भोपाल में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर जिले में सुधारने योग्य हैंडपंपों की सूची बनवाकर पीएचई को दें ताकि गर्मी में पानी की समस्या नहीं रहे। उन्होंने मंदसौर जिले में सफाई कर्मचारी रामस्वरूप को मजदूरी का देरी से भुगतान करने
वालेे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।