कमांडेंट ने जिम और बगीचे का शुभारंभ किया ताकि सेहतमंद रहंे
एसएएफ की 24वीं बटालियन में शनिवार सुबह नवागत कमांडेंट आशुतोष बागरी ने ज्वाइन कर लिया। वर्ष 2015 बैच के आईपीएस आशुतोष मुरैना में एएसपी थे।
कमांडेंट बागरी ने स्थानीय बटालियन में ज्वाइनिंग के बाद अधिकारियों को साथ परिसर का निरीक्षण किया। जवानों व अधिकारियों से रूबरू हुए। पिछले कमांडेंट महेशचंद जैन के कार्यकाल में बनी जिम एवं बगीचे का शुभारंभ किया। सेहत की दृष्टि से ओपन जिम व बेहतर बगीचा डेवलप किया। इसमें शाम काे बच्चे भी खेलने-कूदने आते हैं। कमांडेंट का बटालियन परिवार ने स्वागत किया। बागरी ने कहा बटालियन को डेवलप करने के साथ तैनात सभी कंपनियों के अधिकारी व जवानों को प्रशिक्षित करने व फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा।
कमांडेंट बागरी ने बटालियन में ज्वाइन करने के बाद जिम व बगीचे का शुभारंभ किया।