पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Compensation Stalled For 82 Lakh Less Government Released Rs 12 Crore But No Benefit

82 लाख कम मिलने से अटका मुआवजा, शासन ने 12 करोड़ रुपए जारी किए लेकिन फायदा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर किया वैल्यूएशन

सुभाष नगर ब्रिज निर्माण के जद में आने वाले 110 मकान-दुकानों के मुआवजा प्रकरण बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें 12 करोड़ 82 लाख रुपए का मुआवजा बांटा जाना है। इसमें से बांटने के लिए 12 करोड़ रुपए तो विभाग के पास हैं लेकिन 82 लाख रुपए कम होने से मुआवजा बांटने का काम अटक गया है।

सुभाष नगर ब्रिज निर्माण में तोड़े जाने वाले मकान-दुकान व जमीन अधिग्रहण के लिए सेतु विकास विभाग ने अनुमान के आधार पर मुआवजा बांटने के लिए दिए 12 करोड़ रुपए मांगे। शासन ने यह रुपए जारी कर दिए लेकिन पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर सेतु विकास विभाग ने मकान-दुकान का वैल्यूएशन किया तो यह राशि 12 करोड़ 82 लाख रुपए पर पहुंच गई। 82 लाख रुपए कम होने से प्रशासन मुआवजा बांटना शुुरू नहीं कर पा रहा है इसलिए सेतु विकास विभाग ने बाकी 82 लाख रुपए मांगने के लिए शासन को लिखा है।

सभी 54 आपत्तियों का निराकरण

जिला प्रशासन ने ब्रिज निर्माण शुरू करवाने से पहले सभी 54 आपत्तियों का निराकरण कर दिया है। इसमें सीसी मकान को गर्डर फर्शी का बताने, मुआवजा कम जमीन का देने और एक-दो फीट जमीन का उपयोग नहीं होने पर उसका मुआवजा नहीं देने जैसे आपत्तियां लगाई गई थीं। आखिर में प्रशासन ने निर्णय लिया कि लोगों की 5 फीट से कम की जमीन जो उनके लिए किसी भी प्रकार से उपयोगी नहीं है उसे भी अधिग्रहित कर मुआवजा दें।

जाम से मिलेगी मुक्ति- सुभाष नगर फाटक के यहां हर 10 मिनट में जाम लगता है। ब्रिज बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं काॅमर्स कॉलेज वाले हिस्से से आना-जाना आसान होगा।

बकाया रुपया आ जाए तो बांटना शुरू करें

आरके गुप्ता, एसडीओ -सेतु विकास विभाग

आगे यह : विभाग को अब इसी महीने राशि आवंटन का आश्वासन मिला
खबरें और भी हैं...