ज्यादा ब्याज वसूली की शिकायत एडीएम से करें
रतलाम | साहूकार सहित कोई व्यक्ति ज्यादा ब्याज की वसूली करता है और बिना साहूकारी लाइसेंस के ब्याज देने का काम कर रहा है तो उसकी शिकायत एडीएम को की जा सकती है। इसके लिए एडीएम जमुना भिड़े को कलेक्टर रुचिका चौहान ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे मप्र साहूकार अधिनियम 1934 के उपबंधों के तहत जिले में साहूकारों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निराकरण करेंगी। ज्यादा ब्याज वसूली की लगातार शिकायतों के चलते जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। ज्यादा ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई से ब्याजखोरों का शिकार बने लोगों को राहत मिलेगी वहीं आगे भी लोग इनके शिकार नहीं होंगे।