कांग्रेस प्रवक्ता की सभा को मंजूरी नहीं
सीएएम के विरोध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की रविवार को अशोक नगर में होने वाली सभा को अनुमति देने से प्रशासन ने इंकार कर दिया है। एसपी गौरव तिवारी ने माणक चौक थाना टीआई अय्यूब खान को हम भारत के लोग के पदाधिकारियों से मिलने भेजा पर कोई नहीं मिला। टीआई खान ने बताया आयोजक संस्था के इमरान खोकर को बता दिया है कि धारा 144 में बिना अनुमति सभा नहीं हो सकती है। एसपी तिवारी ने बताया सूचना टीआई के जरिये आयोजकों को दे दी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अनुमति नहीं दी है।