- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Congressmen Gathered To Express Their Pleasure Of Making Sarpanches Head In The Administrative Committee
प्रशासकीय समिति में सरपंचों को प्रधान बनाने की खुशी जताने इकट्ठा हुए कांग्रेसी आपस में भिड़े
प्रशासकीय समिति में सरपंचों को प्रधान बनाने की खुशी जताने जिला पंचायत में इकट्ठा हुए कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। समिति में सदस्य बनाने में संगठन को तवज्जो देने की बात को लेकर मलवासा सरपंच रुस्तम पटेल व नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील नागर में तीखी बहस हो गई। जिन्हें जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने अलग-अलग ले जाकर समझाइश दी और मामला शांत किया।
सोमवार दोपहर में जिला पंचायत में जिले के कई सरपंच प्रशासकीय समिति में कार्यकाल बढ़ाने इकट्ठा हुए और आतिशबाजी की। इसके पहले जिला पंचायत डीपी धाकड़ के कक्ष में नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील नागर ने प्रशासकीय समिति में संगठन के लोगों को महत्व देने की बात कही तो मलवासा सरपंच रुस्तम पटेल ने कहा कि सत्ता और संगठन मिलकर ही काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। यही बात दोनों तैश में कहने लगे व बहस जैसी स्थिति बन गई तो जिला पंचायत डीपी धाकड़ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने दोनों को अलग ले जाकर समझाइश दी। नागर ने बताया जो बात मैं कह रहा था वही पटेल भी कह रहे थे लेकिन तेज आवाज के कारण लगा कि विवाद हो गया। पटेल ने बताया विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई, हम तो चर्चा कर रहे थे।
तो समझाना पड़ा-
सामान्य चर्चा कर रहे थे-
जिला पंचायत के कोर्ट रूम में कार्यक्रम का आयोजन करते सरपंच व अन्य।
मरम्मत चल रही है- जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया बैठक हाॅल की मरम्मत होने से कोर्ट हॉल में कार्यक्रम किया। डीपी धाकड़ ने बताया जनप्रतिनिधि हमारे मेहमान थे इसलिए वहां कार्यक्रम किया सीईओ संदीप केरकेट्टा ने कहा बैठक हॉल की मरम्मत हो रही है व यहां इससे बड़ा हाॅल नहीं है।