कोरोना वायरस : किया जागृत
रावटी | कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को हाट बाजार होने दूरदराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देने के साथ ही बचाव के बारे में बताते हुए पम्फ्लेट बांटे। एसआई महेश कुमार शुक्ला, महिला डेस्क प्रभारी प्रधान आरक्षक कांता भाभर ने हाट बाजार में आए ग्रामीणों को चौराहों पर रोककर स्वयं बीमारी से बचने व गांव में जाकर अन्य लोगों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।