पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगापुर से आए दंपती, सेहत ठीक, दिया होम आइसोलेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस : एहतियात

देश में लगातार कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है। ऐसे में विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। हमारे शहर में भी स्वास्थ्य विभाग का अमला ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है। हाल ही में सिंगापुर से पति-प|ी रतलाम आए हैं, ये दोनों घूमने गए थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों की जांच की। फिलहाल दोनों की सेहत ठीक है।

कोराेना वायरस को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रविवार को सूचना मिली की बोहरा बाखल निवासी पति-प|ी विदेश से रतलाम आए है। ऐसे में विभाग के अधिकारी पति-प|ी के घर जाकर मिले। दोनों ने घूमने के लिए विदेश जाने का कहा, वे 28 फरवरी को हैदराबाद आ गए थे। अधिकारियों ने दोनों को घर पर ही रहने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य की जांच की। एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया दोनों की सेहत ठीक है। अभी उन्हें होम आइसोलेशन दिया है। सेहत पर लगातार नजर रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...