पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अश्लील शब्द व नंबर मिटाने के लिए डी टू डी अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे कोच, सुविधाघर या अन्य जगह अक्सर अश्लील शब्द लिखे रहते हैं। कई जगह मोबाइल नंबर लिखकर मुझे कॉल करो भी लिखा रहता है। इससे लड़कियों को अनावश्यक परेशान होना पड़ता है। वे शर्मिंदा महसूस करती है। हर कहीं ऐसे अनाप-शनाप शब्द लिखने वाली मानसिकता के शरारती तत्वों को सबक सिखाने तथा इन अश्लील शब्दों को मिटाने के लिए सरोज वेलफेयर सोसायटी सदस्यों ने डी टू डी यानी डिलीट टू डर्टी वर्ड्स अभियान शुरू किया।

सोसायटी सदस्य पायल रारोतिया ने अपने जन्मदिन पर बाकी सदस्यों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है। भीलवाड़ा-रतलाम डेमू ट्रेन में यात्रियों को मार्कर बांटे तथा अनुरोध किया कि वे मार्कर साथ रखें। रेलवे कोच या कहीं कोई अश्लील बात लिखी दिखे या मोबाइल नंबर लिखे नजर आए तो उस पर मार्कर चलाकर मिटा दें। इन सदस्यों ने डेमू के एक-दो कोच में कुछ अश्लील शब्द मिटाए। पायल के साथ ही समिति अध्यक्ष अर्पित शिकारी, समाजसेवी मधुसूदन पाटीदार, रमेश धाकड़, युवराज राणावत, रामनिवास पाटीदार, महिला मंडल अध्यक्ष इंदिरा जोगी, साक्षी सोलंकी, इतिशा सोलंकी का कहना है स्वच्छ समाज निर्माण के लिए स्वच्छ मानसिकता होना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...