पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिन का पारा 0.40 बढ़ा, आज से बढ़ेगा रात का पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | मार्च महीने के 13 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अब तक तापमान ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। मौसम का यह रवैया सभी को चौंका रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि, अब धीरे-धीरे दिन गर्म होने लग जाएंगे।

शुक्रवार को शहर में दिनभर कभी धूप तो कभी बादल रहे। अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 79 व शाम को 59 प्रतिशत रही। हवा की गति 1 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया राजस्थान व गुजरात की बार्डर पर चक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इससे तापमान में कमी हुई। हालांकि, यह चक्रवात गुजर चुका है। अब धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगेंगे।

तीन दिन से पारा 29 डिग्री के करीब
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

9 मार्च 31.5 13.6

10 मार्च 31.0 14.6

11 मार्च 29.2 16.0

12 मार्च 29.2 16.6

13 मार्च 29.6 14.6

खबरें और भी हैं...