पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करंट लगने से डूबे व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावटी | समीपस्थ ग्राम सेमलखेड़ी में सिंचाई के लिए खेत पर गए व्यक्ति की करंट लगने के बाद पानी में डूबने से मौत हो गई। रावटी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार
शाम करीब 7.30 बजे सेमलखेड़ी निवासी 38 वर्षीय राहुल पिता हरचंद डामर गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। माही नदी पर लगी विद्युत मोटर के तार जोड़ते समय अचानक लाइट आ गई और करंट लगने से वे तार सहित
नदी में डूब गए और करंट से मौत हो गई। आस-पास के खेत पर काम कर रहे किसानों ने देखा और पानी से निकाला तब तक उनकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...