- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Tal News Mp News Delhi Violence Case Aap39s Suspended Councilor Tahir39s Brother Shah Alam In Custody
दिल्ली हिंसा केस: आप से निलंबित पार्षद ताहिर का भाई शाह आलम हिरासत में
दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में ले लिया। शाह अालम अाईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या का आरोपी है। उधर, पुलिस ने सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य माेहम्मद दानिश को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोक पुरी से गिरफ्तार किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- 16 मार्च तक हटाएं प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को लखनऊ मेंे होर्डिंग्स लगाने के मामले में योगी सरकार पर सख्ती दिखाई। कोर्ट ने कहा कि वह 16 मार्च तक होर्डिंग्स हटवा दे। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और रमेश सिन्हा की पीठ ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कार्रवाई की जानकारी रजिस्ट्रार को देने का भी आदेश दिया। हाईकोर्ट के फैसले पर आरोपी दीपक कबीर ने कहा कि कोर्ट ने हमारा दर्द समझा। राज्य सरकार ने सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 57 अाराेपियाें के होर्डिंग्स लगवाए थे।
लखनऊ: क्लॉक टॉवर इलाके में धरना दे रही महिला की हार्ट अटैक से माैत
लखनऊ के क्लॉक टॉवर इलाके में सीएए के विराेध में दाे महीने से धरना दे रही एक महिला की रविवार काे माैत हाे गई। बताया गया है कि 55 साल की फरीदा शुक्रवार काे बारिश के दाैरान भी खुले में धरने पर बैठी थी। भीगने से बीमार पड़ गई थी। उसे हार्ट अटैक अाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उसकी मौत हुई।